AI Flows : AI हमारे दैनिक जीवन को एक नयी आकृति प्रदान कर रहा है

 किसी देश की तकनीकी वहा के रिसर्च पर निर्भर करती है और रिसर्च वह ताक़त है जो किसी समस्या का समाधान खोजने की मार्गदर्शक बनती हैं। हम सभी जानते है कि सभी देश Ai की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए तेजी के साथ आगे आ रहे है। वे जानते हैं कि यदि हम Ai की दुनिया में पीछे रहे तो भविष्य में हमारा वज़ूद संकट में आ सकता है। यही देखते हुए हमारी सरकार हर साल लगभग 12000 करोड़ से ज्यादा तकनीकी प्रक्रिया में खर्च कर रही है। 

वैज्ञानिक सोच AI के साथ 

यही नही बल्कि प्राइवेट सेक्टर भी तकनीकी क्षेत्र को एक नयी दिशा प्रदान करने के लिए बराबर की भागीदारी दे रहा है। अब जब Ai इतनी तेजी के साथ अपनी भूमिका को एक नयी स्वरुप प्रदान कर रहा है। तो एक सवाल जो हम सभी के दिमाग में आता है कि Ai के इस दौर में वैज्ञानिक समझ कैसे विकसित होगा तो जवाब है की एक वैज्ञानिक केवल अपनी सफलताओं के लिए तालियाँ नहीं बजाता बल्कि छोटी छोटी असफलताओ से सीखकर अपनी समझ को विकसित करके एक नये भविष्य का निर्माण करता है। वह केवल समस्याओं का निवारण ही नहीं देता बल्कि सवाल करके अपनी वैज्ञानिक समझ को विकसित करता है। 


Ai के इस दौर में हमें संवेदनशील होने की ज़रूरत है कि Ai वैज्ञानिक और अन्य सभी व्यक्तियों की सोच को सीमित न करे बल्कि उसे और समृद्ध बनाये। Ai से बचने वाले समय से हम नए - नए सोच विचार को जन्म दे और स्वयं को अधिक संवेदनशील और प्रगतिशील बनाये। जिससे प्रगति के क्षेत्र को एक नयी दिशा प्रदान करने का मार्ग बने। 

Cell और Neurons 

हमारे पास लगभग 16 billions न्यूरॉन्स होते है जिसका उपयोग यदि हम ज्यादा विश्लेषण और पूर्वानुमान पर खर्च करेंगे तो उसका परिणाम बहुत ज्यादा होगा। यही नहीं बल्कि हमारा शरीर 30 - 40 trillion कोशिका का बना है इन सबका उपयोग हम Ai के सहज परिणामों में सीमित नहीं करना चाहेंगे। 

हमारे भारत की जनसंख्या विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा है। मतलब हमारे पास cells और neurons ज्यादा हैं। जिसका अर्थ ये है कि हमारे पास चेतना ज्यादा है और यदि हम इस चेतना का सदुपयोग करे तो वह दिन दूर नहीं होगा जब भारत पूरी दुनिया में अपनी प्रगति का झंडा लहराएगा। 

AI और Science 

Ai Flow और science मानवता की सेवा का माध्यम है Ai और Science जब लैब Lab से बाहर निकलकर सामान्य नागरिक की जीवन को बेहतर बनाती है। तब इसकी वास्तविक सफलता पता चलता है और यह कितनी बड़ी समस्या का समाधान करती हैं।  और यह कितने लोगो के जीवन में बदलाव लाती है ये आज हमें गांव में देखने को मिलता है जहा करोड़ो विद्यार्थी आसानी के साथ सरकारी पद्धतियों का लाभ उठा रहे है।  और अपनी समस्या को बड़े आसानी के साथ government body के साथ साझा करके अपनी समस्या का समाधान पाने में सफल है। 

सरकारी प्रक्रिया में तेजी 

यही नहीं बल्कि किसी भी अफवाहों के सत्य तक आसानी के साथ थोड़ी से प्रयास से पहुंचने में सफल है। आज हमारी सरकार 30 seconds में किसानो के खातों और LPG Gas subsidy देने में सफल है। आज करोड़ों विद्यार्थी online कोचिंग  के माध्यम से सरकारी नौकरी के परीक्षा की तैयारी कर रहे है और सफल हो रहे है। Ai और Science आम नागरिको के लिए वरदान सिद्ध हुआ है जो उन्हें जागरूक बना रही हैं। और नए - नए मार्ग पर चलने का मार्गदर्शक बन रही है।

AI की मदद chip बनाने में 

Ai केवल हमारे कौशल की दिशा ही नहीं बढ़ा रहा बल्कि Ai chip की आकृति में और scaling में नियम ला रहा है। ताकि हमारे algorithm कंप्यूटर और डाटा के साथ आगे बढ़ें,और वे बुद्धिमान हो जो हमारे लिए चिप की आकृति प्रदान कर सकें। जिससे चिप आकृति के हर चरण का हर चक्र काफी तेज हो सकें क्योंकि चिप आकृति के कई चरण है और वह स्वचालित or  Automated होगा। हम अलग - अलग चरणों को साथ में बेहतर कर सकते हैं। जिससे हम काम को अनुकूलित और तेजी प्रदान कर सकते।

AI और रोबोटिक्स 

Ai professionals का मानना है कि 20 साल बाद  Ai और Robotics के उत्पादन में इतना ज्यादा वृद्धि हो जायेगा कि चीजे हमारी इच्छा अनुसार होगा। यदि स्पष्ट रूप से कहे तो ज्यादातर व्यक्ति Universal below income से Universal high income की तरफ बढ़ेंगे और तब मानव की ज्यादातर गतिविधियां Ai और Robotics द्वारा कराई जाएँगी। तब काम करना हमारे लिए केवल विकल्प होगा। और भविष्य में लोग ज्यादातर बात Video के माध्यम से करेंगे क्योंकि यहाँ संक्षिप्त बात होती है। 

AI से फायदा 

ये निश्चित रूप से सच है की बहुत से संसाधन Ai में जा रहे है लेकिन Ai पूरे Ai स्टैक में पूरा ढांचा है सेवाओं,ऐप्स से लेकर हार्डवेयर तक,डेटा सेंटर आदि तक। तो ये हम साफ देख रहे है लेकिन साथ ही Ai किसी और तकनीक जैसा नहीं है कि ये अंदर जाकर इस्तेमाल कर सकता है। लगभग हर दूसरी सेवा और ऐप की साफ़ तौर पर क्षमता है घातीय मूल्य बनाने की। तो ऐसे कई अनुमान और मूल्यांकन सही शाबित हुए है क्योंकि जो आय फ्रंटियर लैब्स दिखा रही है और जिस गति से वो बढ़ रही है। ऐसा हमने किसी और तकनीक में नहीं देखा। तो ये समझ आता है की इतनी शक्तिशाली तकनीक बहुत तेजी से भारी मूल्य बना सकती है। और इससे सबको फायदा होगा और साथ ही चीजे बहुत जल्दी होंगी।अभी इसका प्रसार हर जगह नहीं दिखा रहा है लेकिन Ai के काम में एक साल पहले और अब देखे तो बदलाव साफ़ दिखता है। 

निष्कर्ष 

हम जो भी करते है उसमें पहले से Ai शामिल है Ai ही मुख्य चालक है मानव के सारे विकास करने का, Ai का इस्तेमाल भविष्य में बहुत से कामों में इंसानो की भूमिका उनकी रचनात्मक में होगी जैसे नयी समस्या सुझाना नए उपयोग ,नए विचार और नतीजों को परखने का तरीका बनाना और समस्या के समाधान में स्वचालित होगा। 

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

UP Agriculture

Electricity right of consumers rules :Rising of energy demand

Mental disability is more danger than physical disability